अगर आप IT में पहली नौकरी ढूँढ रहे हैं, तो manual testing सबसे आसान शुरुआत मानी जाती है, क्योंकि इसमें coding ज़रूरी नहीं। इस लेख में हम आसान हिंदी में समझेंगे कि manual testing kya hota hai, यह कैसे की जाती है, कौन-सी skills चाहिए और इसे online कैसे सीखें।
Manual Testing का मतलब
Manual testing का मतलब है software को हाथ से (बिना automation script के) चलाकर देखना कि वह requirement के हिसाब से सही काम कर रहा है या नहीं। Tester एक user की तरह app खोलता है, अलग-अलग steps करता है, और expected result को actual result से मिलाता है। अगर दोनों अलग हों, तो वह एक bug है।
Manual Testing कैसे करते हैं (Step by Step)
- Requirement समझें: feature क्या करना चाहिए।
- Test scenarios लिखें: किन-किन चीज़ों को check करना है।
- Test cases बनाएँ: steps, test data और expected result।
- Test execute करें: app में steps चलाएँ और result नोट करें।
- Bug report करें: Jira जैसे tool में screenshot के साथ।
- Retest और regression: fix के बाद दोबारा check करें।
Test Case Example: Login Page
| ID | Test case | Steps | Expected result |
|---|---|---|---|
| TC-01 | सही username और password | Valid details डालें, Login दबाएँ | Dashboard खुले |
| TC-02 | गलत password | Valid username, गलत password | Error message दिखे, login न हो |
| TC-03 | खाली fields | कुछ न डालें, Login दबाएँ | “Required” message दिखे |
| TC-04 | Password छुपा हुआ | Password टाइप करें | Characters dots में दिखें |
Practice के लिए free demo websites की list: manual testing practice websites।
Manual Testing के मुख्य Types
- Functional testing: feature सही काम कर रहा है या नहीं।
- Smoke और sanity testing: build की basic जाँच।
- Regression testing: नए बदलाव से पुराना feature टूटा तो नहीं।
- UI और usability testing: screen ठीक दिखती है और इस्तेमाल में आसान है।
- UAT: business user की आख़िरी जाँच।
Manual Testing के लिए ज़रूरी Skills
- SDLC और STLC की समझ
- Test case और bug report लिखना
- Jira जैसे tools
- Basic SQL (backend data check करने के लिए) — देखें SQL for testers
- ध्यान से देखने की आदत और साफ़ communication
Career और आगे का रास्ता
Manual testing से शुरुआत करके कई लोग आगे automation testing या ETL / data testing में जाते हैं, जहाँ अक्सर कम competition और बेहतर growth मिलती है। ETL testing के बारे में हिंदी में पढ़ें: ETL testing kya hai। जब manual testing आ जाए, तो अगला कदम ETL Testing: From Beginners to Advanced हो सकता है।
Manual Testing Online कैसे सीखें
Free में शुरुआत करें: ऊपर दिए test case example को खुद लिखें और demo websites पर practice करें। Structured रास्ता चाहिए तो Manual Software Testing Mastery with AI course zero से शुरू होता है: SDLC/STLC, live app पर 100+ test cases, Jira में bugs और QA के लिए ChatGPT व Claude। Course अंग्रेज़ी में है, पर आसान भाषा में।
Frequently Asked Questions
Manual testing kya hota hai?
Manual testing में tester बिना automation script के software को खुद चलाकर जाँचता है कि वह requirement के हिसाब से सही काम कर रहा है या नहीं।
Manual testing kaise karte hain?
Requirement समझें, test cases लिखें, app में steps चलाकर expected और actual result मिलाएँ, और bug मिलने पर Jira जैसे tool में report करें।
Kya manual testing ke liye coding zaroori hai?
नहीं। शुरुआत के लिए coding ज़रूरी नहीं, पर basic SQL सीखना बहुत फ़ायदेमंद है।
Manual testing ke baad kya seekhe?
Automation testing, API testing या ETL / data testing। ETL testing में SQL और data warehouse concepts काम आते हैं।
Asim Noaman Lodhi
Certified Google Partner · QA Consultant · 12+ Years IT
QA consultant specializing in ETL testing and data quality. Trained 913+ students to transition into data testing roles through hands-on, real-world instruction.